नशापान के विरोध में स्कूल छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नशापान के विरोध में विहार सरकार के आदेशानुसार बिहार के सभी विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली गयी। नेपाल भारत के बोर्डर 1से सटे पिपरौन के प्राथमिक विद्यालय में भी जागरुकता रैली निकाली गयी। विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्याम कुमार पासवान के नेतृत्व में शराव नहीं पीये नारा के साथ निकली रैली में बच्चे हाथ में तख्ती लेकर भाग लिए। पिपरौन सड़क से निकली रैली एक किलोमीटर के बाद विद्यालय में आकरसमाप्त हुयी। रैली में विद्यालय के सभी शिक्षकों की सहभागिता थीं।

