शरत सिंह भंडारी नौंवी वार सांसद वने

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री शरत सिंह भंडारी नौंवी वार महोतरी क्षेत्र दो से सांसद वने है। “दादा” के नाम से पूरे महोतरी जिला में मशहूर शर्त सिंह भंडारी का पुस्तैनी घर औरही गांव मेंहै। एक जमींदार परिवार में जन्मे शरत सिंह भंडारी को जमींदार घराने होने का घमंड कभी नहीं रहा । पहाड़ी वर्ग में रहते हुएमभी वे सदैव मधेशी के लिए आवाज उठाते रहे। वे सवसे अधिक चर्चा में तव आये जव वे रक्षा मंत्री से त्यागपत्र इसलिए देदिया की सरकार अपने वादे के अनुसार मधेशी युवा को सेना में अलग कोटा नहीं दिया था।
शरत सिंह भंडारी २०३८साल से निरंतर चुनावी प्रतिस्पर्धा में है। उन्होंने २०४२,२०५१,२०५६.२०६४,२०७४तथा२०७९चुनाव जीते। वहीं २०४८तथा २०७०में चुनाव हार गये।

