वेतन भुगतान को लेकर शिक्षको का धरना दुसरे दिन भी जारी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । समय पर वेतन न मिलने से नाराज कमला नगरपालिका के शिक्षको ने कमला नगरपालिका में धरना दे रहे है। कमला नगरपालिका के मेयर बिशेश्वर यादव तथा उप मेयर शीला मंडल के बीच आपसी मनमुटाव के कारण नगर सभा नहीं हो सका है। इसके कारण कमला नगरपालिका में कार्यरत सभी शिक्षक सोमवार से धरना दे रहे हैं। शिक्षको को श्रावण से वेतन तथा भुगतान नहीं हो सका है। इसी तरह नगराइन नगरपालिका में मेयर तथा उप मेयर के बीच हुयी मतभेद के कारण नगरपालिका के कर्मचारी को वेतन नहीं मिल रहा है। इसको लेकर नगरपालिका के कर्मचारी सोमवार से नगरपालिका परिसर में धरना दे रहेहै।

