Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेस यूनियन धनुषा का जिला अधिवेशन, कैलास दास सचिव मे निर्विरोध

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास,जनकपुर, फाल्गुन १६ । नेपाल प्रेस यूनियन धनुषा के आठवाँ जिला अधिवेशन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ है । अधिवेशन में सचिव पद के उम्मिदवार कैलास दास सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुये है।  अन्य पदों में विवाद होने के कारण अध्यक्ष मण्डल गठन किया गया है ।

अधिवेशन में अध्यक्ष पद के लिए प्रविण साह और लक्ष्मण यादव ने उम्मेदवारी दी है । उसी प्रकार उपाध्यक्ष में उत्तिम कापडि और नविन साह, कोषाध्यक्ष में निरंजन साह और रंजन सिंह ने उम्मेदवारी दी है । सर्वसम्मति से कार्य समिति चयन के बाद अध्यक्ष पद के लिए दोनो उम्मेदवार आयोग न होने का कारण पाँच सदस्यीय अध्यक्षीय मण्डल गठन किया गया है । अध्यक्ष मण्डल  में वृज कुमार यादव, कमल साह, माधव आचार्य, प्रफुल घिमिरे, रामभरत साह है । अध्यक्ष मण्डल ने कहा है कि पूर्ण निर्णय शनिवार को सुनाया जाऐगा ।

यह भी पढें   नाग पंचमी आज, परंपरानुसार नाग देवता की पूजा

उदघाटन सत्र में प्रमुख अतिथि नेपाली काँग्रेस धनुषा के उपसभापति विजय कुमार साह ने कहा कि मिशन पत्रकारिता के माध्यम द्वारा धनुषा के पत्रकार को राष्ट्रिय क्षेत्र मे दिखाने के लिए ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति की आवश्यकता है । उन्होने यह भी कहा कि जिला से लेकर केन्द्र तक युनियन का नेतृत्व हो यही कामना करते है ।

यूनियन का केन्द्रिय प्रतिनिधि माधव आचार्य ने महासंघ के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व के लिए नेपाल प्रेस युनियन की भूमिका निर्वाह करना होगा । युनियन के अच्छे भूमिका के लिए अच्छा उम्मेदवार को चयन करना होगा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रिय कोषाध्यक्ष शीतल साह ने कहा देश के चौथा अंग के रुप में पत्रकार को कहा जाता है परन्तु नेपाल सरकार इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बजट अभी तक नही दी है । स्थानीय बजेट में महासंघ के लिए भी कुछ बजेट विनियोजन किया जाए ताकि पत्रकार भी तटस्थ होकर अपना दायित्व निर्वाह कर सके ।

नेपाल प्रेस युनियन धनुषा का अध्यक्ष प्रविण साह की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम में  नेपाल प्रेस यूनियन का केन्द्रिय सदस्य श्रीनारायण साह, यूनियन का केन्द्रिय परामर्शदाता वृजकुमार यादव, महासंघ का पूर्व अध्यक्ष अशोक रौनियार, उमेश साह, महासंघ का पूर्व केन्द्रिय सदस्य हिमांशु चौधरी, यूनियन का धनुषा जिल्ला पूर्व अध्यक्षहरु रामभरत साह, कमल साह, सीमाञ्चल दैनिक का सञ्चालक उपेन्द्र भगत नागवंशी, क्रान्तिकारी पत्रकार संघ का केन्द्रिय सदस्य शैलेन्द्र महतो, प्रेस चौतारी धनुषा का अध्यक्ष धवेन्द्र झा, क्रान्तिकारी पत्रकार महासंघ का अध्यक्ष किरण कर्ण, खेलकुद पत्रकार महासंघका अध्यक्ष सुरेश यादव, निजामति कर्मचारी यूनियन का जिल्ला अध्यक्ष राजकिशोर राउत, कान्तिपुर दैनिक का पत्रकार श्यामसुन्दर शशि, नेपाल शिक्षक यूनियन का धनुषा अध्यक्ष मेघनाथ यादव, नेपाल पत्रकार महासंघ का केन्द्रिय पार्षद अजय कुमार झा, तराई टाईम्सका कार्यकारी सम्पादक विरेन्द्र कुमार रमण, यूनियन का सचिव शैलेन्द्र झा ने अपना अपना धारणा रखा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com