सरकार द्वारा लाई जा रही अध्यादेश असंवैधानिक और संसदीय व्यवस्था के मर्म के विपरीत है – गगन थापा
काठमांडू २६ मंसिर –

डिल्लीबाजार के कारागार के आगे नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के कार्यकत्र्ता खड़े हैं । वही नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगन थापा जन्म कैद की सजा काट रहे रेशम चौधरी को छुड़ाने के लिए सरकार जो अध्यादेश ला रही है उसका को विरोध कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा है कि –पार्टी के भीतर इस अध्यादेश के बारे में न तो कोई चर्चा हुई है न कोई निर्णय ही । इसलिए विगत में पार्टी की जो अडान थी वही आज भी है । ये अध्यादेश कानूनी, राजनीतिक और नैतिक हिसाब से भी ले गलत है । ये असंवैधानिक और संसदीय व्यवस्था के मर्म के विपरीत है ।
कांग्रेस के दूसरे महामन्त्री विश्वप्रकाश शर्मा के कथन को समर्थन देते हुए थापा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि– ये शर्मा और उनका ही कहना नहीं वरन यह पार्टी की ही धारणा है । शर्मा ने अध्यादेश को गलत कहते हुए कहा है कि –अध्यादेश लाने में कानूनी और राजनीतिक प्रश्न मात्र नहीं है इस प्रकरण में नैतिक प्रश्न भी जुड़ा हुआ है ।
शर्मा के इस कथन में समर्थन जताते हुए थापा ने कहा कि–अदालत में विचाराधीन मुद्दा को सरकार वापस नहीं ले सकती है । उन्होंने कहा कि – ये राजनीतिक विषय है और यदि इसकी आवश्यकता है तो नए संसद से कानून बनाकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है ।
रविवार को हुई मन्त्रिपरिषद की बैठक में रेशम चौधरी के साथ ही जेल से छुड़ाने के लिए मुलुकी फौजदारी संहिता संशोधन करने के लिए अध्यादेश लाने का निर्णय किया गया था ।

