प्रचण्ड प्रधानमंत्री नियुक्त, शपथ ग्रहण कल
काठमांडू, १० पुस –
चुनाव के बाद से ही कयासे लगाई जा रही थी कि कांग्रेस गठबंधन की ही सरकार बनेगी । इसके बाद शुरु हो गई प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़धूप । कभी देउवा तो कभी प्रचण्ड । सबकुछ मिल गया तो इसपर आकर बात अटक रही थी । दोनों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं ।लेकिन कहते हैं ना दो व्यक्ति की लड़ाई में फायदा तीसरा ले जाता है तो ऐसा ही कुछ हुआ है नेपाल की राजनीति में जहाँ अंततः प्रधानमन्त्री पद में माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल नियुक्त हो गए हैं । रविवार की शाम को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने दाहाल को नए प्रधानमंत्री के रुप में नियुक्त कर दिया है । संविधान की धारा ७६ (२) के अनुसार दाहाल को राष्ट्रपति ने प्रधानमन्त्री नियुक्त किया है ।
दाहाल ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी नेकपा एमाले सहित सात दल और ३ स्वतन्त्र करके १६९ सांसदों का समर्थन जुटाकर प्रधानमन्त्री पद के लिए राष्ट्रपति के समक्ष दाबी पेश किया था ।
इसके साथ ही तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनने वाले दाहाल सोमवार को पद तथा गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे । राष्ट्रपति कार्यालय ने प्रधानमन्त्री को शपथ सोमबार ४ बजे तय की है । यह जानकारी राष्ट्रपति के प्रेस विज्ञ टीका ढकाल ने दी है । दाहाल इससे पहले २०६५ और २०७३ में ९औ र९ महिना के लिए प्रधानमन्त्री बने थे ।

