भरत साह मगही, जीतेन्द्र सोनल, सुरीता साह हिन्दी में शपथ लेंगे
बिधायक को शुक्रवार को दिलायी जायेगी शपथ,
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मधेश प्रदेश में निर्वाचित प्रदेश सांसद (बिधायक) को प्रदेश सभा (बिधान सभा) में शपथ गवर्नर हरि शंकर मिश्र दिलाएंगे।
जानकारी के अनुसार 69बिधायक नेपाली भाषा में शपथ लेंगे। वही मैथिली में 10,बज्जिका में 13,हिंदी में तथा एक सदस्य उर्दूमें शपथ लेंगे। किरण कुमारी, कुमार कांत झा, जीवछी कुमारी यादव, मनीष सुमन, ममता देवी मंडल, राज कुमार गुप्ता, रामाशीष यादब, राम चंद्र मंडल तथा राम सरोज यादव मैथिली में शपथ लेंगे।
वहीं अभिराम शर्मा, उपेन्द्र महतो, कृष्ण कुमार यादव, कौशल किशोर राय, जंगी लाल राय, वीरेन्द्र प्रसाद सिंह, शकुंती देवी, शोभा देवी, संजय कुमार यादव वज्जिका में शपथ लेंगे।
जीतेन्द्र सोनल तथा सुरीता साह हिन्दी में शपथ लेंगे। भरत साह तथा सरोज कुमार सिंह मगही में शपथ लेंगे। गुरूवार को सीनियर विधायक गोविंद बहादुर न्योपाने को गवर्नर हरि शंकर मिश्र सबसे शपथ दिलाएंगे। वे सप्तरी 4क से विधायक है।


