Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आम जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक वीरगंज में संपन्न

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । प्रभु साह की अध्यक्षता में आम जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय बिस्तारित बैठक वीरगंज के ओम पैलेस सभाकक्ष में संपन्न हुयी। अपने अध्यक्षीय भाषण में भाषण में प्रभु साह ने कहा कि आज के राजनीति दलको देश की चिंता से अधिकार परिवार की चिंता है, सत्ता स्वार्थ में पार्टियों की लिप्त होना देश के लिए खतरा है। सत्ता मोह में फंसे राजनीति दलो से देश का विकास संभव नहीं है। पूर्व मंत्री तथा रौतहट तीन से स्वतंत्र सांसद प्रभु साह ने कहा कि विगत दिनों में मैनेपरिवर्तन के लिए लड़ाई लड़ा। अव सत्ता की रक्षाअपने अस्तित्व की सुरक्षा के लिए लड़ रहा हूं। प्रभु साह ने आगे कहा कि सत्ता मोहमें लिप्तहोने बाले राजनीति दल देश को स्थिरता प्रदान नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में अभी का समकालीन पार्टी तथा व्यवस्था सक्षम नहीं है। प्रभु साह ने कहा कि संसदीय दलोंके स्वार्थी होने के कारण देश में बिदेशी हस्तेक्षबढ गया है। देश को अग्रगमन दिशा की और ले जाने के लिए जिम्मेवार होकर देश की विकास के लिए आम जनता पार्टी का निर्माण किया गया है।पार्टी की बिस्तारित बैठक मेंआम किसान मोर्चा के इंचार्ज कुंदन कुशवाहा, आई. टी. आर्मी के इंचार्ज चंद्र भूषण साह, केन्द्रीय सदस्य सुधीर यादव, राधेश्याम साह, संजय साह, तुलसी हुमागाई, शर्मिला मेहता, आम जनता पार्टी पर्सा जिला के इंचार्ज बाबू राम कौशिक सहित प्रदेश तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता थी।

यह भी पढें   समाज संगठित होने पर ही हम राजनीति में आगे बढ सकते हैं- पूर्व मंत्री अनिता साह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com