लुम्बिनीद्वारा सम्मान तथा कृति समीक्षा किया गया
नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में विश्व नेपाली साहित्य महासंघ लुम्बिनी प्रदेश शाखाद्वारा पौष २३ शनिवार आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मान, कृति समीक्षा तथा विमोचन किया गया था ।
वह कार्यक्रम में जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्पादक तथा वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चुके और हाम्रो पूर्णिमा साहित्य प्रतिष्ठान कोहलपुर के पूर्व अध्यक्ष महानन्द ढकाल तथा साहित्यकार महानन्द ढकाल को उपन्यास “बु¥हान” का सम्मान किया गया था । वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके को पत्रकारिता के माध्याम से नेपाली भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के प्रवर्धन करने में अतुलनीय योगदान पहँुचाते आये थे इस लिये उच्च कदर करते हुये सम्मान किया गया था, हाम्रो पूर्णिमा साहित्य प्रतिष्ठान कोहलपुर के पूर्व अध्यक्ष तथा साहित्यकार महानन्द ढकाल को अभी जल्द ही प्रकाशित चर्चित उपन्यास “बु¥हान” को सम्मान किया गया था । सम्मानित दोनों लोगों को नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व सदस्य सचिव सनत कुमार रेग्मी ने दोसल्ला ओढाकर सम्मान किये थे ।
वह कार्यक्रम में काठमाण्डौं के उपन्यासकार द्वय माधव विडारी का उपन्यास अनन्त यात्रा और दामोदर ढकाल का उपन्यास तिर्था की समीक्षा किया गया था । वह उपन्यास के समालोचक बाँसगढी बहुमुखी क्याम्पस बर्दिया के सहायक प्राध्यापक हरि प्रसाद सुवेदी और कृष्ण माध्यमिक विद्यालय सल्यान के प्रधानाध्यापक हीरा बहादुर खत्री ने विस्तृत रुप में समीक्षा किया था, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जीत बहादुर शाह ने उपन्यास तिर्था और वरिष्ठ गजलकार खगेन्द्र गिरि कोपिला ने अनन्त यात्रा उपन्यास का पाठक के हैसियत से उन्हों ने समीक्षा किया था ।
उसी अवसर पर सुनील बुढाद्वारा लिखित तथा विश्व नेपाली साहित्य महासंघ, लुम्बिनी प्रदेश शाखाद्वारा प्रकाशित मेरी आमा कविता सङ्ग्रह और विश्व नेपाली साहित्य महासंघ लुम्बिनी प्रदेश शाखा मुखपत्र लुम्बिनी दर्पण का दूसरी अङ्क प्रमुख अतिथि तथा अतिथियों ने विमोचन किया था ।
वह कार्यक्रम में ब्र्दिया शाखा का घोषणा भी किया गया था । विश्व नेपाली साहित्य महासंघ नेपाल शाखा के अध्यक्ष कल्पना पौडेल जिज्ञासु ने विश्व नेपाली साहित्य महासंघ बर्दिया जिला शाखा का घोषणा की थी । बर्दिया शाखा के अध्यक्ष में प्रभात सुवेदी रहें हैं उन के नेतृत्व में १३ सदस्यीय बर्दिया जिला समिति गठन किया गया था । उपाध्यक्ष द्वय डिल्ली राज अर्याल और विजया सुवेदी पौडेल, महा सचिव में भोजराज गौतम, सचिव में सोम नाथ लुईटेल, कोषाध्यक्ष में गणेश लम्साल रहें हैं और सदस्यों में टुक नाथ भुसाल, यदुनन्दन पौडेल, हरि प्रसाद त्रिपाठी, ढाका राम ढकाल, प्रश्ना सुवेदी और अभिनन्दन सुवेदी रहें हैं ।
वह कार्यक्रम में सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके और उपन्यासकार महानन्द ढकाल का परिचय विश्व नेपाली साहित्य महासंघ नेपाल शाखा के सल्लाहकार ऋषिराम सापकोटा ने प्रस्तुत किया था ।
विश्व नेपाली साहित्य महासंघ, लुम्बिनी प्रदेश शाखा के अध्यक्ष लेक प्रसाद प्याकुरेल के अध्यक्षता में सम्पन्न तथा गीता अर्याल ने सहजीकरण की थी कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रदेश उपाध्यक्ष चरित्रा शाह ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त की थी ।
कार्यक्रम में साहित्यकार महानन्द ढकाल, पत्रकार नरेन्द्र जङ्ग पिटर लगायत लोगों ने अपनी अपनी बिचार रक्खा था। प्राध्यापक डा. जनार्दन आचार्य, साहित्यकार किरण आचार्य, सुमित्रा न्यौपाने, प्रगतिशील लेखक संघ बाँके के अध्यक्ष पुष्पमणि प्रधान, मनोहर लामिछाने लगायत लोगाें की उपस्थिति रही थी ।





