Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपसभामुख पद के लिए आज मनोनयन दर्ता

 

काठमांडू, ६ माघ–

 

 

उपसभामुख पद के लिए आज मनोनयन दर्ता करने का समय दिया गया है ।
प्रतिनिधि सभा के सचिव गोपालनाथ योगी द्वारा प्रकाशित किए गए कार्यतालिका के अनुसार शुक्रबार उम्मीदवार मनोनयन दर्ता का कार्यक्रम है ।
शुक्रवार दोपहर १ बजे से लेकर अपरान्ह ४ बजे तक उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी गर्ता करा सकते हैं और शुक्रबार को उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक भी की जाएगी ।
उपसभामुख का चयन प्रतिनिधि सभा के शनिवार की बैठक से होगी । शनिवार दोपहर १ बजे प्रतिनिधि सभा की बैठक होगी ।
उपसभामुख के लिए सत्ता गठबन्धन से और नेपाली कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों से भी उम्मीदवार होंगे ।
सत्ता गठबन्धन में भागबन्डा के अनुसार उपसभामुख राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के हिस्से में आया है । उक्त पार्टी ने उपसभामुख उम्मीदवार चयन करने के लिए संसदीय दल की बैठक भी बुलाई है ।
रवि लामिछाने नेतृत्व के उक्त पार्टी से उपसभामुख में २ लोग दावेदार हैं– सोबिता गौतम और इन्दिरा रानामगर ।

यह भी पढें   नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, डीएसपी के नेतृत्व में जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस, नेकपा एकीकृत समाजवादी, साथ ही लोसपा भी साझा उम्मीदवार तय कर रही है । शुक्रवार बैठक करके वह भी अपनी उम्मीदवारी देने की तैयारी में है ।
वृहस्पतिवार को सभामुख का चुनाव हुआ और नेकपा एमाले के सांसद देवराज घिमिरे का सभामुख में चयन हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *