Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनांक 20 जनवरी 2023 शुक्रवार शुभसंवत् 2079

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*त्यक्त्वा सुदुस्त्यजसुरेप्सितराज्यलक्ष्मीं धर्मिष्ठ आर्यवचसा यदगादरण्यम्।*
*मायामृगं दयितयेप्सित मन्वधाद् वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।*
*ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यबकंयजामहे ॐ तत्सर्वितुर्वरेण्यं ॐ सुगन्धिंपुष्टिवर्धनम् ॐ भर्गोदेवस्य धीमहि ॐ उर्वारुकमिव बंधनान् ॐ धियो योन: प्रचोदयात् ॐ मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ॐस्व: ॐ भुव: ॐ भू: ॐ स: ॐ जूं ॐ हौं ॐ।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 20 जनवरी 2023 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2079
शाके:-1944
उत्तरायण याम्य गोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह: माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि:- *त्रयोदशी प्रातः 7:21 तक उपरांत चतुर्दशी,*
नक्षत्र :- मूल दिन में 10:43 तक उपरांत पूर्वाषाढ़,
योग:- व्याघात सायं 5:48 तक, उपरांत हर्षण,
करण:- वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 06:40
सूर्यास्त :- संध्या 05:20
सूर्य :- *उत्तराषाढ़ नक्षत्रे मकर राशौ च सूर्य:,*

चंद्रमा :- *धनु राशौ च चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज श्री लक्ष्मी विष्णु की पूजन एवं श्री सूक्त से महालक्ष्मी अभिषेक करना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌸*
*🐏मेष राशि*
आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें। आराकाशा के अनुसार आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवारवालें आपकी बातें समझने की कोशिश करेंगें। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं , उनके लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन आपको जूनियर का पूरा सहयोगा मिलेगा। घर से क्लेश दूर होंगे।

यह भी पढें   जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री सुधन गुरूंग ने खरीदे 50 लाख से अधिक के शेयर

*🐂वृष राशि*
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा।आराकाशा के अनुसार
जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां शेयर करें। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें।

*👫मिथुन राशि*
आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। आराकाशा के अनुसार
किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच सकते है, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। इस राशि के गायकों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। समझ में आपका मान सम्मान बढेगा। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बच्चे अपने पापा को कोई चित्र बना के प्रस्नन करेगे। माता-पिता का आशीर्वाद से मान सम्मान बढेगा।

*🦀कर्क राशि*
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आराकाशा के अनुसार ऑफिस का काम आज जल्द पूर कर लेंगें। शाम को कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेग, कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती है। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

*🐅सिंह राशि*
आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आराकाशा के अनुसार
आज आप अपने कार्य को जल्द ही पूरा कर लेंगे। साथ ही आपको एक व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव भी मिल सकता है। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ समय बितायेंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। शाम के समय घर पर बच्चों के साथ गेमस खेलने में समय बितेगा। बच्चो को ऑनलाइन भी कुछ सिखाने की योजना बना सकते हैं।

*🧕कन्या राशि*
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। आराकाशा के अनुसार जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज भाई या बहन की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें साथ ही दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड किसी कलिग से लम्बी बात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी पुरानी बात को याद कर के खुश हो सकता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

*⚖️तुला राशि*
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आराकाशा के अनुसार आज आप अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश- खबरी मिलेगी। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

*🦂वृश्चिक राशि*
आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आराकाशा के अनुसार
आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ वित्त के मामले में लाभकारी साबित होंगे। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए थोडी और मेहनत करनी पडेंगी। आज लवमेट के साथ किसी बात पर विवाद आ सकता हैं। रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा।

*🏹धनु राशि*
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आराकाशा के अनुसार आज आपको अपनी मनपसंद की कंपनी से कॉल आ सकता है, जिसका इंटरव्यू की तैयारी आप काफी समय से कर रहे है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होगा। छात्रों का करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन खरीदने के बारे में सोच सकते है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वह एक दूसरे से बात कर के अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में आ रही परेशनियों का निवारण होगा।

*🐊मकर राशि*
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आराकाशा के अनुसार आज आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिताओगे। बच्चे आज अपने माता पिता से कोई सलाह लेंगे। जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद निपट जायेंगे। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस करते है आज उन्हें धन लाभ होने की उम्मीद है। बस व्यर्थ के खर्चो पर कंट्रोल रखें। इस राशि के आर्किटेक वालों के लिए आज का दिन समान्य और राहतपूर्ण रहेगा। स्वास्थ का थोडा ध्यान रखें , तला-भूना ना खायें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सब अच्छा होगा।
*🍯कुंभ राशि*
आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगी। घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आज निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। आराकाशा के अनुसार जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आप अपनी समझदारी से कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है।

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

*🐟मीन राशि*
आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा। आराकाशा के अनुसार परिवार में चल रही आपकी निजी समस्याओं जल्द दूर हो जायेगी। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। बच्चे शाम को मां से कुछ अच्छा खाने की जिद कर सकते है,
आज घर का ही खाना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
🌺🌹🌸🌹🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*


*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌹*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
🌺🌸🌹🌸🌺
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*🌺(अहर्निशं सेवा महे)🌺*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- सायं 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *