Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यरुशलम के एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी में सात लोगों की मौत

 

इजरायल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके में एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है। समाचार एजेंसी रायटर ने इजरायल के विदेश मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मौके पर हमलावर को गोली मार दी गई।

पूर्वी यरुशलम में हुई गोलीबारी
इजरायली पुलिस ने बताया कि यह हमला पूर्वी यरुशलम के एक यहूदी इलाके नेवे याकोव में हुआ है। हमले के तुरंत बाद पुलिस बल घटना स्तल पर पहुंच कर हमलावर को गोली मार दी। हालांकि पुलिस ने इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। समाचार एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी है। इजरायली मीडिया के मुताबिक, बंदूकधारी पूर्वी यरुशलम का रहने वाला एक फलस्तीनी था हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस हमले में मरने वालों की संख्या सात बताई है, जबकि एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढें   प्रेम मनुष्य के जीवन का वह आधार है, जिसकी कोई सीमा नहीं : बिमल सरार्फ

हमास ने की हमले की प्रशंसा
मालूम हो कि यह हमला वेस्ट बैंक में एक इजरायली सैन्य हमले में नौ लोगों की मौत के एक दिन बाद हुआ है। पूजा स्थल में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं लिया है। हालांकि गाजा को नियंत्रित करने वाले इस्लामी उग्रवादी समूह हमास ने हमले की जिम्मेदारी लिए बिना प्रशंसा की है। हमास के प्रवक्ता हजेम कासिम ने कहा कि यह ऑपरेशन जेनिन में कब्जे वाले अपराध की प्रतिक्रिया के खिलाफ है। छोटे उग्रवादी समूह इस्लामिक जिहाद ने भी जिम्मेदारी का दावा किए बिना हमले की प्रशंसा की।

यह भी पढें   काठमाडौं विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. डॉ. सुरेशराज शर्मा का निधन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com