बिराटनगर ( नेपाल) में बाल गीता प्रशिक्षण
बिराटनगर ।नेपाल के प्रमुख शहर बिराटनगरमें सरिता बजाज द्वारा गीता बाल कक्षा के अन्तर्गत प्रत्येक शनिवारको बच्चों को भगवद्गीता गीता जी के श्लोक पूर्ण वैदिक पद्धति से शुद्ध उच्चारण के साथ सिखाये जा रहे हैं l
साथ ही साथ बच्चों को गीता जी के अध्याय कंठस्थ भी करवाये जा रहे हैं l कुछ बच्चों ने तो गीताजी के 6 अध्याय तक कंठस्थ कर लिए है l सरिता बजाजजी के अनुसार निकट भविष्यमें कुछ बालक तो पूर्ण गीता जी कंठस्थ करने की और अग्रसर हो रहे हैं।
.गीता परिवार नेपाल के उपाध्यक्ष श्री घनश्याम राठी के अनुसार गीताजी के पठन-पाठन से बच्चों में अपने धार्मिक ग्रंथो के बारेमें सचेतना वृद्धि होती है। साधारण व्यक्ति भी अगर गीताजी को अर्थ सहित श्रवण करेंगे तो गीताजी सीखने – जीवन में उतारने की लगन साथ साथ, उनका जीवन जन कल्याण में समर्पित होता चला जाएगा।
विगत कई वर्षों से नेपाल में राष्ट्रिय स्तर पर समाजसेवी जैकिशन सारडा की अध्यक्षता में गीता परिवार नेपाल जुम कक्षा व अन्य माध्यमों से जनजनको शुद्ध गीता पढना सीखा रहे हैं।गीता प्रशिक्षक रेखा राठी,बबिता लखोटिया,रेखा मारु, सरिता बजाज,रुचि तोदी,प्रियंका मुंदड़ा,रमेश जी सिटौला गीता परिवार अंतरगत सैकडों गीता प्रेमियों को शुद्ध गीता पढना सिखा रहे हैं। नेपाल का बिराटनगर वो धार्मिक क्षेत्र है जहाँ गीता मर्मज्ञ स्वामी रामसुखदासजी महाराज अनेकओं बार पधारे व अपना चातुर्मास भी किया था।


