Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के केरल में गर्भवती पुरुष मार्च में देगा बच्चे को जन्म

 

केरल के कोझिकोड के एक ट्रांस पुरुष की प्रेग्नेंसी अब हर-जगह सुर्खियां बटोर रही है. गर्भवती पुरुष मार्च में बच्चे को जन्म देने जा रहा है. हां ये भारत का पहला मामला है, जब कोई ट्रांसजेंडर कपल एक बच्चे को जन्म देगा, लेकिन दुनिया में इससे पहले ऐसे केस सामने आ चुके हैं. ये सच है कि एक ट्रांसजेंडर पुरुष और ट्रांसमैस्क्यूलिन गर्भवती हो सकते हैं, लेकिन इनके समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रणाली एक मुद्दा है.
अमेरिका में सीऐटल के डैनी वेकफील्ड ने 2020 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया, तो इससे स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में ट्रांसजेंडर माता-पिता के सामने आने वाली कई समस्याओं का पता चला. डैनी के इलाज में डेढ़ घंटे का समय लगा, क्योंकि डाक्टरों को विश्वास नहीं था कि वे गर्भवती हैं. उनका कहना है कि,’ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लोगों को ट्रांस पुरुष आबादी में गर्भावस्था के बारे में बहुत कम जानकारी है.
अमेरिका के रहने वाले केडेन की दो बेटियां हैं. पहली बेटी 2013 में जन्मी और दूसरी 2020 में पैदा हुई. गर्भवती होने के लिए केडेन ने भी उन तकनीकों का इस्तेमाल किया, जिससे कोई भी ट्रांस पुरुष गर्भवती हो सकता है. इन तकनीकों में सहायक प्रजनन तकनीक (एआरटी, अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान (आईयूआई) या इन विट्रो निषेचन (आईवीएफ) शामिल हैं.
ऑस्ट्रेलिया के सन्नी विट एक ट्रांस पिता हैं. सन्नी ने 2022 में एक बच्ची को जन्म दिया. विट ने आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन) के माध्यम से अपनी गर्भावस्था की योजना बनाई थी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *