नेपाली कांग्रेस के ही उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनना चाहिए – प्रकाशमान सिंह
काठमांडू, ५ फागुन –
नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि भावी राष्ट्रपति नेपाली कांग्रेस से ही बनना चाहिए । नेपाल जेसिस के कार्यक्रम को आज काठमांडू में सम्बोधन करते हुए नेता सिंह ने कहा कि नेपाली कांग्रेस के ही उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनना चाहिए ।
‘राजनीतिक शक्ति सन्तुलन के लिए राष्ट्रीय सहमति के साथ राष्ट्रपति बनाने का प्रयास हम कर रहे हैं । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के ही उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनना चाहिए ।
सत्ता गठबन्धन के एक प्रमुख घटक नेकपा एमाले भी राष्ट्रपति पद के लिए अपना दाबा पेश कर रहा है । वहीं माओवादी केन्द्र राष्ट्रपति के उम्मीदवारी में राष्ट्रीय सहमति होने पर ज्यादा जोर दे रही है । इसी विवाद के बीच प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस अपने उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनाने के रणनीति में लगी है । कांग्रेस नेता सिंह ने कहा कि राजनीति में सरकार परिवर्तन का खेल स्वाभाविक होता है ।
इसी फागुन २५ गते होने वाले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए १३ गते को मनोनयन दर्ता का कार्यक्रम है ।

