दूसरा सेमी फाइनल मैच जोगबनी ने सिमराहा को 100 रनों से हराया
माला मिश्रा जोगबनी अररिया( सीमा क्षेत्र) । जोगबनी हाई स्कूल मैदान में चल रहे इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को खेले गए दूसरा सेमी फाइनल मैच जोगबनी बनाम सिमराहा के बीच खेला गया । टॉस जीतकर पहिले बैटिंग करने उतरी जोगबनी की टीम ने निर्धारित 20 ओभर में 183 रन बनाया । जोगबनी का खिलाड़ी मुन्ना मेंडिस 3 विकेट और नाबाद 96 रन का योगदान दिया । जबाब में उतरी सिमराहा के टीम 84 रन पर सिमट गया । मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार विजेता जोगबनी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मुन्ना मेंडिस जिसने तीन महत्वपूर्ण विकेट और 96 नाबाद रह रन बनाया को मैच में अतिथि पूर्व वार्ड पार्षद अब्दुल वाहिद के हाथों दिया गया । मैच देखने जोगबनी सहित सीमा पार नेपाल से भी बड़ी संख्या में खेलप्रेमी पहुचे थे ।
टूर्नामेंट का अध्यक्ष अंजार अहमद सचिव सुफियान शेख सह सचिव सद्दाम हुसैन ने संयुक्त रूप से बताया कि यह टूर्नामेंट का फाइनल 19 फरवरी रविवार को जोगबनी बनाम बीरपुर के बीच होगा । टूर्नामेंट के लिए चांद नवाब ,हसन राजा , सद्दाम हुसैन , अमित झा ,राकेश साह , छोटू नोमानी , सुमित शर्मा सक्रिय योगदान दे रहे है ।


