Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर माहौल बनता है, हमारा मत निर्णायक होता है तो हम महंत जी का ही साथ देंगे – जसपा

 

काठमांडू, ११ फागुन –

 

 

 

राजनीति में अभी एकमात्र चर्चा सुर्खियों में है वह है राष्ट्रपति चुनाव । प्रत्येक पार्टी से किसी न किसी की चाहत है कि हमारी पार्टी या फिर मैं स्वयं ही इस पद को प्राप्त कर सकूँ । मधेशी दलों ने भी अपनी ओर से महंत ठाकुर का नाम आगे कर दिया है । राष्ट्रीय सहमति की बात चल रही है । सभी दलों से बातचीत हो रही है । इसी बीच जसपा पार्टी ने भी कहा है कि वह भी महंत ठाकुर को सहयोग करेंगी । लेकिन जसपा असमंजस में है की क्या करें ? क्योंकि जसपा के एक नेता का कहना है कि –अभी तक हमारे बीच किसी तरह की औपचारिक चर्चा नहीं हुई है । लोसपा के नेता सभी दलों से मिल रहे हैं लेकिन अभी तक हमसे नहीं मिले हैं । फिर भी अगर महंत ठाकुर के नाम पर सहमति होती हैं तो हम उनके साथ हैं । वैसे भी हम केवल १२ हैं । इसलिए हमारा मत उतना निर्णायक नहीं है । अगर माहौल बनता है और हमारा मत निर्णायक होता है तो हम महंत जी का ही साथ देंगे ।
उन्होंने यह भी कहा कि जसपा केवल इतना चाहती है कि राष्ट्रपति या फिर उपराष्ट्रपति का चयन मधेशी समुदाय से हो ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *