छठें मंजिल से गिरकर माधव नेपाल के भाई सरोज कुमार का निधन
काठमांडू, २० फागुन –
एकीकृत समाजवादी के नेता सरोज कुमार उपाध्याय का निधन हो गया है । वो एकीकृत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल के भाई हैं ।
उपाध्याय शनिवार शंखमुल स्थित एक रेष्टुरेन्ट के छठें मंजिल से गिर गए । एकीकृत समाजवादी के उपमहासचिव विजय पौडेल के अनुसार उन्हें तत्काल सिभिल अस्पताल ले जाया गया । वहाँ से अन्नपूर्ण अस्पताल ले जाया गया । जहाँ उपचार के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई ।

