कृष्णसार एफ.एम.व्दारा नेपालगन्ज मे रक्तदान
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, २०७० चैत्र २६ गते ।
रेडियो कृष्णसार एफ.एम.नेपालगन्ज ने रक्तदान जीवनदान के मुख्य उद्देश्यों के साथ चैत्र २६ गते बुद्धवार को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजना किया जिस में ३२ लोगों ने रक्तदान किया ।
रेडियो का पाँचवा बार्षिकोत्सव के अवसर में तथा छठे वर्ष मे प्रवेश के अवसर पर चैत्र २६ गते बुद्धवार को सुबाह ८ बजे से ही रेडियो कृष्णसार एफ. एम.के कार्यालय में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
रेडियो कृष्णसार एफएम नेपालगन्ज ने रेडियो का पाँचवा बार्षिकउत्सव तथा छठवें वर्ष प्रवेश के अवसर पर आयोजन किया गया रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके के कार्यक्रम संयोजक माधवराम वर्मा ने १ प्वान्ट खून देकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था ।
रेडियो के अपने ही कार्यालय में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में दर्जनों से अधिक कृष्णसारकर्मी के साथ ३२ लागों ने रक्तदान किया । कृष्णसारकर्मीयों में स्टेशन प्रमुख तुला अधिकारी, समाचार संयोजक राकेश कुमार मिश्र, कार्यक्रम संयोजक माधव अधिकारी, योगेश चौधरी, प्राविधिक नरेन्द्र सिंह, पवन जायसवाल, प्रमोद डि.जी., कल्पना आचार्य, संगीत गुरुङ्ग, प्रशान्त के.सी.(चौवे), टेकेन्द्र बस्याल लगायत लोगों ने रक्तदान किया था ।
“रक्तदान जीवन दान” के नाराओं के साथ किया गया रक्तदान कार्यक्रम में बाके जिला के पत्रकार तथा दैनिक नेपालगंज के प्रधान सम्पादक झलक गैरे, चन्द्रेश्वर राज त्रिपाठी, सतीश शर्मा, दिनेश ठाकुर लगायत लोगों ने रक्तदान किया था ।
कार्यक्रम में अर्चना आचार्य, चन्द्र बहादुर ओली, धमेन्द्र सिंह, किरण आचार्य, आशिक अली बेहना, दीपा योगी (भण्डारी), नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखा के प्रहलाद बिश्वकर्मा, बेलबहादुर बोहरा, नेपाल स्वंयसेवी रक्तदाता समाज बा“के की अध्यक्ष पद्मा बस्नेत (पिन्की), बिशाखर अधिकारी, बिनोदकुमार बैश्य, आलोक मिश्र, जाकेश सोनकर, भुपेन्द्र रेग्मी, कलाकार भीम शाही, और प्रज्वल श्रेष्ठ ने भीे रक्तदान किया था ।
रक्तदान कार्यक्रम में जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक पूर्ण लाल चुके, नेपाल पत्रकार महासंघ बा“के शाखा के सभापति रुद्र सुवेदी की भी कार्यक्रम में सहभागिता रही थी रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“केद्वारा सञ्चालित क्षेत्रीय रक्तसंचार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, अर्जुन अर्याल, तेज बहादुर डांगी और संजय बढही ने प्राविधिक में सहयोग किया था रेडियो कृष्णसार एफ.एम. नेपालगन्ज के स्टेशन प्रमुख तुला अधिकारी ने जानकारी दिया ।
रेडियो रेडियो कृष्णसार एफ.एम. ने आने वाला २०७१ साल बैशाख ८ गते बार्षिकोत्सव के अवसर पर विशेष कार्यक्रम की आयोजन भी करने जा रहा है ।
उस कार्यक्रम में सूचना तथा संचारमन्त्री डा. मिनेन्द्र रिजाल भी आ रहे है । बार्षिक उत्सव के अवसर पर रेडियो ने कार्यक्रम तथा समाचारों में विभिन्न सामाग्री भी प्रस्तुत करते आया है । रेडियो कृष्णसार एफ.एम ने अपने छठवें वर्ष प्रवेश के अवसर पर एक साता तक रेडियो यात्रा अन्तरगत स्रोता अन्तक्रिया कार्यक्रम भी किया । आप लोगों की कृष्णसार आप लोगों के टोल में अभियान अन्र्तगत बा“के और बर्दिया जिला के विभिन्न स्थानों में जाकर रेडियो ने अन्र्तक्रिया के उसी जगाह से प्रत्यक्ष प्रशारण भी किया गया था ।

