Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज मे श्री हनुमान जयन्ती महोत्सव की तैयारी

 

imagesनेपालगन्ज, पवन जायसवाल, चैत्र २७ गते ।
श्री सुन्दरकाण्ड मित्र मण्डल, नेपालगन्ज के आयोजन में तीन दिवसीय श्री हनुमान जयन्ती महोत्सव हर्षोल्लाष के साथ मनाने जा रहा है ।
मानव में सेवा भावना की जागरण तथा हिन्दू संस्कृति प्रति आस्था कराने के लियें नेपालगन्ज बाजार में श्री सुन्दरकाण्ड मित्र मण्डल ने श्री श्री श्री १००८ नागा बाबा हीरामन हरिशंकर गिरी के संरक्षकत्व में विगत १४ वर्षो से हनुमान जयन्ती मनाते आ रहा है ।
इसी तरह इस बर्ष भी श्री सुन्दरकाण्ड मित्र मण्डल, नेपालगन्ज ने चैत्र ३० गते से बैशाख २ गते तक श्री हनुमान जयन्ती महोत्सव  करने के लियें आयोजक ने बताया है ।
उसी अवसर में मण्डल ने नेपालगन्ज बागेशवरी मन्दिर के पास श्री हनुमत गौशाला में चैत्र ३० गते को प्रातः १० से अखण्ड रामायण पाठ अष्टयाम संकीर्तन की आयोजन की गई है । साथ में सदरलाइन स्थित टण्डन राईस मील के प्राङ्गण में २०७१ साल बैशाख १ गते को रात्री ९ वजे से भक्ति भावनाए“ और सुमधुर संगीतों से विशाल जागरण एवं भजन संकीर्तन की आकर्षक कार्यत्रलम की आयोजन भी की गई है ।
उसी कार्यक्रम में  दर्शकों के लियें भारत उत्तर प्रदेश लखनऊ की जया शुक्ला, सुल्तानपुर के धर्मेन्द्र पाण्डेय, बन्टी सरदार, नुपूर मिश्रा लगायत कलाकारोंद्वारा सुमुधुर कीर्तन की आनन्द लेने की उचित व्यवस्था भी की गई है ।
उसी रात्री दर्शकों के लियें भारत दिल्ली के चिराग ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका एवं आकर्षक भा“की अवलोकन कराने की भी व्यवस्था की गई है ।
इसी तरह बैशाख २ गते प्रातः ६ः३० बजे के समय पर महुममान जी का शोभा यात्रा श्री हनुमत गौशाला से नेपालगन्ज के विभिन्न जगाह की परिक्रमा कराकर सदरलाइन टण्डन राईस मील में जाकर शोभा यात्रा की समापन और उसी दिन टण्डन राई मील के प्राङ्गण में सुन्दरकाण्ड की पाठ एवं भजनकीर्तन की आकर्षक  कार्यक्रम की आयोजन श्री हनुमान जयन्ती महोत्सव के अवसर पर  टण्डन राई मील के प्राङ्गण में हनुमान जी की विशाल मूर्ती की अवलोकन कराने के साथ साथ  बैशाख २ गते प्राङ्गण में १२ः३० बजे से विशाल भण्डारा की आयोजन भी किया गया है भण्डारा में सभी महानुभावों को प्रसाद ग्रहण करने के लियें आयोजक सुन्दरकाण्ड मण्डल नेपालगन्ज ने अनुरोध भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *