प्रतिनिधि सभा की बैठक आज दोपहर १ बजे से
काठमांडू, ५ चैत –
प्रतिनिधि सभा की बैठक आज दोपहर १ बजे होगी । आज की इस बैठक में होने वाले चर्चा के बारे में संसद सचिवालय ने बताया है कि आज सभी की रुचि का विषय लापता की तलाश तथा सत्यनिरुपण आयोग सम्बन्धी विधेयक २०७९ पेश होने की कार्यसूची है ।
संसद के आज की बैठक में कानून न्याय तथा संसदिय मामिला मन्त्रालय समेत जिम्मेदारी लिए प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल लापता हुए व्यक्तियों के छानबिन, सत्यनिरुपण तथा मेलमिलाप आयोग (तीसरा संशोधन) विधेयक २०७९ पेश करेंगे ।


