Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सञ्चार माध्यमों को यू टयूव, टिकटॉक से नहीं डरना चाहिए –अध्यक्ष ओली

 

काठमांडू, १५ चैत –

नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष एवम पूर्वप्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने सञ्चार माध्यम को यू ट्यूव, फेसबुक, टिकटॉक जैसे सामाजिक सञ्जाल से नहीं डरने का आग्रह किया है ।
अध्यक्ष ओली ने कहा कि समाचार के स्रोत टेलीविजन सहित के संचार माध्यम हैं , इसलिए यूट्यूब, फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्क से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है ।
बुधवार बुटवल में आयोजित लुम्विनी सामुदायिक टेलिभिजन के १७वें वार्षिक साधारण सभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नए–नए प्रविधि के साथ टीमवर्क में काम करना चाहिए । विश्व में सञ्चार में नए –नए प्रविधियों का विकास किया जा रहा है जिस कारण टेलिभिजन के साथ ही अन्य सञ्चार माध्यमों का भी प्रयोग करते हुए आगे बढ़ रहे हैं । उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि हमें भी इसी तरह आगे बढ़ना चाहिए ।
अध्यक्ष ओली ने २०४६ साल के परिवर्तन के बाद नेपाल के सञ्चार माध्याम द्वारा किए गए विकास को भी स्मरण किया । इसके साथ ही इस अवसर में उन्होंने उल्लेख किया कि विश्व में ही टेलिभिजन सञ्चार माध्याम के विकास का इतिहास बहुत लम्बा नहीं रहा है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नेता अभिषेक गिरी गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *