मिल्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता का सामाजिक विकास मंत्री ने किया उद्घाटन
हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल । भारतीय सीमा से सटे विराटनगर रानी स्थित ऐतिहासिक बिराटनगर जुट मिल ग्राउंड में बुधवार को दूसरा संस्करण मिल्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कोशी प्रदेश का सामाजिक विकास मंत्री बुद्धि कुमार राज भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर मिल्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता समिति अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ललित राजवंशी और दीपेंद्र कडेल को मुख्य अतिथि सामाजिक विकास विकास मंत्री के हाथों सम्मान पत्र दे सम्मानित किया । इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय खेलकूद विकास समिति का अध्यक्ष परशुराम बस्नेत , नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता , गौतम बुद्ध स्कूल का प्रिंसिपल केशवलाल सुवाल , प्रहलाद बस्नेत , कबीर तमांग , राजेश खंडेलवाल व अन्य अतिथि मौजूद थे । प्रतियोगिता का संयोजक द्वय मिल्स क्रिकेट क्लब का अध्यक्ष मुरली चौधरी तथा वार्ड 16 का अध्यक्ष उद्धव भुजेल ने बताया कि प्रतियोगिता में नेपाल भारत का 18 क्रिकेट टीम खेल रही है । पहला उद्घाटन मैच प्रशान्त क्रिकेट क्लब जोगबनी तथा होराइजन अकैडमी विराटनगर के बीच खेला गया । टॉस जीतकर पहिले बल्लेबाजी करते हुए हेराइजन का टीम ने निर्धारित 20 ओभर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाया । जबाब में उतरी प्रशान्त टीम 9 विकेट खोकर 111 रन पर सिमट गई । म्यान ऑफ दी मैच होरिजन टीम का ऑलराउंडर खिलाड़ी फिरदौश अंसारी को अतिथि के हाथों दिया गया । यह प्रतियोगिता 29 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा । प्रतियोगिता में दिल्ली और काठमांडू का क्रिकेट टीम भी खेल रही है ।


