डा. स्वर्णिम वाग्ले ने पत्र लिखकर नेपाली कांग्रेस छोड़ने की बात कही
काठमांडू, १६ चैत –
अर्थविद डा. स्वर्णिम वाग्ले ने नेपाली कांग्रेस छोड़ दिया है । उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की धोषणा सार्वजनिक नहीं की । उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है ।
अपने पत्र में उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपार सद्भाव रहने के बाबजूद देउवा–आरजु गिरोह द्वारा अच्छे व्यवहार नहीं होने के कारण से मैं कांग्रेस में नहीं रह सकता हूँ । साथ ही उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि दोनों के कारण से बहुत बार अपमान किया जाता रहा है जिसके कारण मुझे यह निर्णय लेना पड़ा है । आगे उन्होंने लिखा है कि जब भी वो नेताओं से मिलकर कांग्रेस छोड़ने की बात करते वो सभी नहीं छोड़ने का आग्रह करते थे । लेकिन अब कांग्रेस में नहीं रह सकते ।


