Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लायन्स लिगेसी द्धारा १ रुपये.में शाकाहारी भोजन, एवं निशुल्क शुगर जाँच

 

हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही, महेश गुप्ता।

भैरहवा आखाँ अस्पताल मुख्य गेट नजदीक लायन्स क्लब अफ भैरहवा लिगेसी द्धारा निशुल्क शुगर जाँच एवं रु.१ में शुद्ध शाकाहारी भोजन खिलाने कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि लायन्स नवराज न्यौंपाने, विशिष्ट अतिथि लायन्स विनोद खरेल रहे।

आज चैत्र रामनवमी के पावन
पर्व मे लायन्स क्लब अफ भैरहवा लिगेसी द्धारा नि शुल्क शुगर परीक्षण एवं रु.१ में शुद्ध शाकाहारी भोजन खिलाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमे शुगर परीक्षण ३०० लोग और १ रुपये में शुद्ध शाकाहारी भोजन ३०० लोगों ने खाया क्लब के
संस्थापक अध्यक्ष रविकांत उपाध्याय ने जानकारी दी हैं।

यह भी पढें   सिरहा के गोलबजार में गोली लगने से एक की मृत्यू, एक घायल


प्रमुख अतिथि श्री न्यौंपाने ने कहा मानवसेवा में निरन्तर क्रियाशील सामाजिक संस्था लायन्स क्लब अफ भैरहवा लिगेसी ने विभिन्न कार्यक्रम करते आ रहा और आज शुगर जाँच और १ रुपये में शुद्ध शाकाहारी भोजन कराया है जिसमे ६०० लोगों ने लाभ उठाया है ।

शुगर परीक्षण में लुम्बिनी डाइग्नोष्टि एण्ड प्याथ ने सम्पूर्ण सहयोग किया हैं कार्यक्रम संयोजक सुशील शिंघल ने बताया हैं ।


कार्यक्रम में लायन्स विनोद खरेल, राजन शुक्ला उर्फ संगम बाबा,संदीप अगहरि, विनीत उपाध्याय, राजन शुक्ला, उमाशंकर पाठक, सूरज जयसवाल, शैलेश उपाध्याय,समाज सेवी विरेंद्र ज्ञावाली, गोपाल भंडारी , विजया खत्री लगायत लोग उपस्थिति रहे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com