पेशी में अदालत के अटॉर्नी जनरल को ही ‘असली अपराधी’ बताया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने
काठमांडू, २२ चैत –
अपनी पेशी में अदालत के अटॉर्नी जनरल को ही ‘असली अपराधी’ बताया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े केस में पेशी के दौरान खÞुद को निर्दोष बताने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अदालत के अटॉर्नी जनरल को ही असली अपराधी’ बताया है ।
ट्रंप ने मैनहटन अटॉर्नी जनरल ऐल्विन ब्रैग पर अपने से जुड़ी जानकारियां अवैध रूप से लीक करने का आरोप लगाया है । उन्होंने यह भी कहा है कि सुनवाई के दौरान उनसे नफÞरत करने वाले जज थे जिनका परिवार भी उनसे नफÞरत करता है । जिनकी बेटी कमला हैरिस के लिए काम करती है
हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है जब ट्रंप ने सुनवाई कर रहे जज की आलोचना की हो । ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके वकीलों का दावा है कि पूर्व राष्ट्रपति पर कोई मामला नहीं बनता है । अदालत में पेशी के बाद ट्रंप ने मीडिया और समर्थकों के हुजूम को अपने संबोधन में एक अनाम विश्लेषक का हवाला देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं । ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारा देश गर्त में जा रहा है ”
उन्होंने इस दौरान बताया कि कैसे २०१६ में जब उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव अभियान शुरू किया था तब से ही उन पर बिना सबूत आरोप लगाए जा रहे हैं । ट्रंप पर आरोप है कि २०१६ में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान खÞुद से जुड़ी नकारात्मक खÞबरों को दबाने के लिए उन्होंने पैसों का भुगतान किया था । इसी में पोर्न फÞिल्म स्टार से जुड़ा आपराधिक केस भी शामिल है । ट्रंप आपराधिक मामले में मुकÞदमे का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं ।
पेशी के दौरान ट्रंप ने खÞुद को निर्दोष बताया । पेशी से पहले ट्रंप को कुछ समय के लिए गिरफÞ्तार किया गया और अटॉर्नी के कार्यालय में कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए ले जाया गया ।

