Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनसीसी नरपतगंज विहार ने एनबीएससी बिराटनगर को तीन विकेट से हराया

 

माला मिश्रा, हिमालिनी, कोशी प्रदेश । भारतीय सीमा से सटे बिराटनगर रानी स्थित ऐतिहासिक जुट मिल ग्राउंड में मिल्स कप ओपन क्रिकेट टी 20 टूर्नामेंट का फाइनल मैच एनसीसी नरपतगंज और एनबीएससी बिराटनगर नेपाल के बीच खेला गया । दूसरा संस्करण का फाइनल मैच का शुरुआत भारत नेपाल के राष्ट्रीय धुन बजाकर हुआ । टॉस जीतकर बैटिंग के लिए उतरी बिराटनगर का टीम 157 रन बनाया । जबाब में उतरी नरपतगंज का टीम 18 ओभर 2 बॉल और सात विकेट खोकर लक्ष्य पूरा किया । नरपतगंज का भानु आनन्द 6 छक्का और चार चौका के मदद से 35 बॉल पर 63 रन बनाया । उन्हें मैन ऑफ दी फाइनल का पुरस्कार और ट्राफी प्रदान किया गया । बिराटनगर का उपविजेता टीम के खिलाड़ी विधान गोश्वामी भी अच्छा प्रदर्शन किया उसने चार महत्वपूर्ण विकेट लिए । बेस्ट बैट्समैन ऑफ सीरीज नरपतगंज का अभिषेक पाठक घोषित हुए । प्लेयर ऑफ द सीरीज विधान गोस्वामी हुए । विजेता टीम को एक लाख एग्यारह हजार तथा उपविजेता टीम को एकाबन हजार नगद नेपाली करेंसी और ट्राफी अतिथि के हाथों दिया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि नेपाल क्रिकेट संघ का कोषाध्यक्ष रोशन सिंह ठकुरी, सलाहकार नरेश श्रेष्ठ , पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी पारस लुनिया , पूर्व खिलाड़ी नंदकिशोर राठी , समाजसेवी राजेश गुप्ता , राजेश खण्डेलवाल , पंकज लुनिया , समाजसेवी पवन सुराना , समाजसेवी केशवलाल सुवाल , कबीर तमांग , मनोज चौधरी , नेपाल खेलकूद संघ का केंद्रीय सदस्य सना डंगोल , सचिव विप्लव घोष , टूर्नामेंट संयोजक उद्धव डंगोल , वार्ड अध्यक्ष प्रकाश साह , तेजलाल कर्ण , पंकज लुनिया , मदन गुप्ता क्रिकेट क्लब एकेडमी का अध्यक्ष मुरली चौधरी सहित दर्जनों खेलप्रेमी मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *