नेकपा एकीकृत समाजवादी द्वारा मंत्री तथा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में ही मिलने की व्यवस्था की गई है
नेकपा एकीकृत समाजवादी ने पार्टी से सरकार में सहभागी मंत्रियों को कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में ही मिलने की व्यवस्था की है । रविवार और बुधवार दोपहर २ बजे से ३ बजे तक कृषि तथा पशुपक्षी विकास मन्त्री बेदुराम भूसाल तथा सोमबार और शुक्रवार को भी उसी समय में भौतिक योजना तथा यातायात मन्त्री प्रकाश ज्वाला को मिलने का समय मिला दिया गया है ।
सरकार में रहे मन्त्री के नेता तथा कार्यकर्ताओं के बीच सहज तरीके से मुलाकात हो सके इसी उद्देश्य से ये व्यवस्था मिलाने का समय निर्धारण की गई है । ये जानकारी उपमहासचिव गङ्गालाल तुलाधर ने जानकारी दी है । सभी नेता तथा कार्यकर्ता सिंहदरबार में नहीं पहुँच सकते हैं इसलिए इस तरह की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ।

