Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यमान चुनौती सरकार तथा निजी क्षेत्र मिलकर ही हटा सकती है – मन्त्री महत

 

काठमांडू, ५ चैत –

अर्थमन्त्री डॉ. प्रकाशशरण महत ने कहा है कि – अर्थतन्त्र के वर्तमान समस्या समाधान करने के लिए सरकार तथा निजी क्षेत्र बीच सहकार्य करना आवश्यक है । सोमवार नेपाल उद्योग वाणिज्य महासङ्घ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से हुई मुलाकात में महत ने महासङ्घ नेतृत्व वर्तमान वित्तीय तथा आर्थिक समस्या के बारे में सचेत और जानकारों से आग्रह किया है कि जो समस्या दिख रही है उसके समाधान के लिए पहल करें । उन्होंने कहा कि “वर्तमान समय में निजी उद्योगी व्यवसायी में कुछ असहज, कठीन और दबाब सिर्जना होने की अवस्था महसूस हो सकती है । लेकिन विद्यमान चुनौतियों को सरकार तथा निजी क्षेत्र मिलकर हटा सकती है ।
उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वो भी सरकार के काम प्रति असन्तुष्ट हैं । महत ने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व और प्रशासनिक संरचनाओं को इस सत्य को स्वीकार करते हुए ही आगे बढना आवश्यक है ।
उन्होंने कहा कि –राजनीतिक विषय और आर्थिक दायित्वों के बीच तादात्म्य कायम नहीं होने से कतिपय समस्याओं की सिर्जना हुई है । अब यथार्थ विश्लेषण सरकार और निजी क्षेत्रों ने अपने– अपने क्षेत्र से योगदान देना आवश्यक है ।

यह भी पढें   भारत के निमंत्रण को हमने सकारात्मक रुप में लिया है – विदेश मंत्री खनाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com