Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज लोकतंत्र दिवस

 

काठमांडू,११ वैशाख –

आज बैशाख ११ गते अर्थात नेपाल में लोकतन्त्र स्थापित होने वाला दिन । २०६२–६३ के १९ दिन के अभूतपूर्व आन्दोलन से देश में आज के ही दिन अर्थात वैशाख ११ गते लोकतन्त्र स्थापना हुई थी । आज १७ वर्ष पूरा हो गाय है । लोकतन्त्र स्थापन के लिए हजारों नेपाली जनता स्वत स्फूर्त रुप में सड़क पर उतर आए थे । २५ लोग शहादत को प्राप्त हुए थे वहीं २१ हजार नेपाली जनता घायल भी हुई थी । लेकिन देश दुर्भाग्य अभी तक जनता की भावनाओं को राजनितिक दलों ने नहीं समझा है । आज भी जनता उसी पीड़ा से गुजर रही है ।

यह भी पढें   नेपाल के अछाम में भारतीय सहयोग से स्कूल भवन का शिलान्यास

१७ वें लोकतंत्र दिवस के अवसर पर आज देशभर में विभिन्न कार्यक्रम की आयोजना की जा रही है । विसं २०६३ वैशाख ११ गते तत्कालीन राजा ज्ञानेन्द्र ने आन्दोलनरत दल के मांग अनुसार वि।सं। २०५९ जेठ ८ गते विघटन होने पर संसद पुर्नस्थापना की थी । जनता विजय होने की खुशी में विसं २०६४ से ही देशभर में लोकतन्त्र दिवस मनाने लगी ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *