Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर के मारवाडी ब्राह्मण समाज दो दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया

 

माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल । कोशी प्रदेश नेपाल का राजधानी बिराटनगर में नेपाल मारवाडी ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जी का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया । दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन पूजा अर्चना , अभिषेक , भजन कीर्तन तथा दूसरे दिन शोभा यात्रा विशेष समारोह आयोजन कर मनाया । ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुशील जोशी के अध्यक्षता और समाजसेवी सुरेश शर्मा के मौजूदगी में आयोजित विशेष समारोह में मुख्य अतिथि बिराटनगर महानगरपालिका का निवर्तमान मेयर और सभासद भीम पराजुली व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वेणी गोपाल मूंदड़ा मौजूद थे । इस मौके पर बक्ताओ बारी बारी भगवान परशुराम के जीवनी पर प्रकाश डाला । इस मौके पर ब्राह्मण महिला मंच के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम के समापन पश्चात उपस्थित सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया ।इस मौके पर संस्था के महासचिव विजय मिश्रा , शिवरतन जोशी , मनीष कृष्णगोपाल सहित संस्था के तमाम कार्यकर्ता सक्रिय दिखे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *