बाँके में आदर्श माध्यमिक विद्यालय खजुरा में पूर्व विद्यार्थी समाज गठन
नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के आदर्श माध्यामिक विद्यालय खजुरा में अध्यापन किये हुये पूर्व विद्यार्थियों की जमघट ने पूर्व विद्यार्थी समाज गठन किया है ।
बैशाख ९ गते शनिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सापकोटा के प्रमुख आतिथ्य में जमघट ने गोविन्द शर्मा के अध्यक्षता में ३५ सदस्यीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय पूर्व विद्यार्थी समाज खजुरा ३ डी गावँ की तदर्थ समिति गठन किया है । वह समिति के उपाध्यक्ष में ईन्दिरा खड्का भण्डारी और कोपिला कँडेल, महासचिव में सुवास निरौला, सचिव में तेज खड्का और कोषाध्यक्ष में बबिता सुनार रही है । इसी तरह समिति गठन के लिये आयोजित जमघट में पूर्व विद्यार्थियों में किरण ढकाल, भावना सापकोटा, टेक कार्की, लक्ष्मण खत्री, अनक नेपाली, राकेश पौडेल, अशोक भण्डारी, कृष्ण कुँवर, नविन कर्माचार्य लगायत लोगों ने सुझाव दियेथे । आदर्श माध्यामिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सापकोटा ने पूर्व विद्यार्थी समाज गठन होने के बाद विद्यालय ने एक महत्वपूर्ण साझेदार प्राप्त किया है अनुभुति हुई है बताया ।


