Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीति भागीदारी के लिए संगठित होना आवश्यक : लाल वावू प्रसाद

 

जव तक समाज संगठित नहीं होगा।हमें उचित राजनीति भागीदारी नहीं मिल सकता है। उपरोक्त बातें मधुबनी जिला के नरहिया मेंराष्ट्रभक्त शूरवीर दानवीर भामाशाह जयंती समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए भाजपा के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व बिधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद ने कहीं।आगे उन्होंने कहा कि हमारी आवादी विहार में 8प्रतिशत है।यादव, कुशवाहा के बाद सबसे अधिक तेली की आवादी हैं। उन्होंने कहा कि हम से कम आवादी मल्लाह(निषाद)
पार्टी बना सकते हैं। लेकिन उन जाति में एकता हैं। लाल लालू प्रसाद ने कहा है कल तक हम किसी पार्टी का बंधुआ मजदूर वने रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक रोटी कम खायें लेकिन बच्चो‌को अवश्य पढ़ावें।तभी हमें अति पिछड़ा वर्ग का लाभ मिल सकता है।
इस कार्यक्रम में पूर्व बिधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि भामा शाह ने अकबर सेमहाराणा प्रताप को अधीनता नहीं स्वीकार करें इसलिए अपनी सारी संपत्ति दान कर दी ।अकबर महान क्यों?भामा शाह महान क्यों नहीं! इतिहासकारों ने हम से भेदभाव किया।
इस अवसर पर भाजपा झंझारपुर के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश राघव ने कहा कि आगामी में तेली समाज का जिला सम्मेलन आयोजित की जाएगी। उन्होंने नरहिया में भामा शाह की प्रतिमा अपने खर्च पर लगाने की मंच की घोषणा कीं। प्रमोद प्रियदर्शी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में नरेंश साह, मुकेश कुमार नंदन, सुभाष घाटे, लालवावू साह,शिव कुमार प्रसाद, अधिवक्ता कृष्ण देव प्रसाद,राजेश कुमार साह,भूपाल भारती सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में गांव गांव से बड़ी संख्या में लोग आये थे।

यह भी पढें   बीआरएबीयू के नए सीसीडीसी बने रक्सौल के लाल प्रो. रजनीश गुप्ता,

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *