काठमांडू में मनाया गया जानकी प्रकट्य दिवस

अंशु झा, २९ अप्रैल, काठमांडू । कार्यवाहक राष्ट्रपति सम्माननीय रामसहाय यादव जी के प्रमुख आतिथ्य में मिथिला संस्कृति समाज, नेपाल द्वारा काठमांडू के नाचघर में सीता महोत्सव २०८०, हर्षोउल्लासपूर्वक मनाया गया ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में मधेशी आयोग के अध्यक्ष मा.विजय दत्त जी, प्रतिनिधि सभा के सदस्य मा. रेखा यादव जी और महिला आयोग के सदस्य जया घिमिरे जी थे ।
मां सीता के प्रकट्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कीर्तन मण्डलियों द्वारा भजन कीर्तन तथा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया ।
कार्यक्रम में महामहिम यादव ने जानकी नवमी के अवसर पर मिथिला नगरी के साथ साथ सम्पूर्ण नेपाली में शुभकामना व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि सीता नेपाल की बिभुति है जिससे देश का स्वाभिमान सदैव बढता रहता है ।
इसी प्रकार मधेशी आयोग के अध्यक्ष मा. दत्त ने कहा कि इस दिन को मधेश प्रदेश में उत्सव मनाया गया है उसी प्रकार अब से अखण्ड नेपाल में राष्ट्रीय उत्सव होना चाहिए ।
कार्यक्रम में मा. रेखा यादव ने सीता के सहनशीलता को सराहते हुए महिला सशक्तिकरण की बात की । मिथिला संस्कृति समाज, नेपाल के अध्यक्ष विरेन्द्र ठाकुर कार्यक्रम के अध्यक्ष थे ।





