Fri. Nov 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शॉपिंग मॉल में भीषण गोलीबारी, नौ लोगों की मौत; पुलिस ने शूटर को किया ढेर

 

वाशिंगटन, एएनआई

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आज भी टेक्सस के एक मॉल में भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने संदिग्ध को मारकर अब मॉल को सुरक्षित कर दिया है।एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में हुई इस गोलीबारी के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। एलन पुलिस विभाग ने कहा कि मॉल में सक्रिय जांच अभियान चलाए जाने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियों की मदद से मॉल को सुरक्षित करने में मदद मिल गई है। अब कोई सक्रिय खतरा नहीं है।

यह भी पढें   उम्र भर दुनिया को जीतने निकले, एक दिन खुद को जीतना ही भूल गए : बिमल सर्राफ

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद घायल नौ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी बाद में मौत हो गई।स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलीबारी में कई लोग घायल हैं, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में लोग शॉपिंग सेंटर के सामने पार्किंग से भागते हुए देखे जा रहे हैं। बैकग्राउंड में तेज चिल्लानें की आवाजें सुनाई दे रही हैं। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, एलन प्रीमियम आउटलेट डलास के उत्तर में लगभग 25 मील की दूरी पर एक आउटडोर मॉल है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह तथा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच आज होगी मुलाकात

इससे पहले, 3 मई को भी अटलांटा में चिकित्सा केंद्र की 11वीं मंजिल पर प्रतीक्षालय में एक बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी के बाद एक की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अटलांटा पुलिस विभाग के प्रमुख डारिन शिरबौम ने बताया कि शूटर ने पांच लोगों को गोली मारी और उनमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com