गौशाला नगरपालिका से एक साथ 6किशोर/किशोरी लापता

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । महोतरी जिला के गौशाला नगरपालिका वार्ड 4से एक साथ दो किशोर तथा चार किशोरी लापता हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम से 15बर्षीय पूजा सदाय,13बर्षीय विमला सदाय,18बर्षीय संगीता सदाय,17बर्षीय रीता सदाय,14बर्षीय कर्ण सदाय तथा 13बर्षीय राजेश सदाय लापता हैं। परिवार वाले इसके लिए गौशाला पुलिस चौकी में गुमसुदा की लिखित जानकारी देकर मदद की गुहार लगायी है। गौशाला नगरपालिका कीउप मेयर रेणु कुमारी महतो ने एकसाथ किशोर,किशोरियों लापता होने पर चिंता जताई है।


