Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणतांत्रिक शहीद दुर्गा नन्द झा के प्रतिमा का अनावरण ( एक ऐतिहासिक कार्य)

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। गणतांत्रिक शहीद दुर्गा नन्द झा के प्रतिमा का अनावरण सोमवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका वार्ड 23स्थित लादों में बरिष्ठ पत्रकार तथा प्रजातंत्र सेनानी राजेश्वर नेपाली द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मधेश प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा सांसद राम सरोज यादव, दीपेन्द्र ठाकुर, नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता ललन चौधरी, धनुषा ज़िला अधिकारी काशी राज दामाद,एस.पी.विश्व राज खड़का सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शहीद दुर्गा नन्द झा ने 2020माघ 15गते तत्कालीन राजा महेन्द्र के जनकपुरधाम आगवन पर बम प्रहार किए थे। राजा महेन्द्र इस घटना में बाल बाल बच गये। लेकिन इस अभियोग में दुर्गा नन्द झा को मृत्यु दण्ड दिया गया। वि.सं.वैशाख 14गते शहीद दुर्गा नन्द झा का जन्म धनुषा ज़िला के सीमावर्ती गांव जटही में हुआ था। जिस समय वे राजा महेन्द्र पर बम प्रहार किए उस समय दुर्गा नन्द झा विहार के मधुबनी जिला के उमगांव स्थिति लीलाधर उच्च बिद्यालय में 9वीं कक्षा के छात्र थे।2017साल में काशी देवी झा के साथ उनकी शादी हुयी थी। 2072फागुन 19गते तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली ने दुर्गा नन्द झा को शहीद की घोषणा किए थे। शुरू में जानकी मंदिर में शहीद दुर्गा नन्द झा की प्रतिमा स्थापित करने की योजना थी लेकिन विवाद के कारण ऐसा नहीं हो सका।

यह भी पढें   आज राष्ट्रीय शोक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com