सरकारी वकिल पक्ष का बहस आज समाप्त होगा
काठमांडू, २३ जेठ

नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण में पकड़े गए अभियुक्तयों के विरुद्ध सरकारी वकिल पक्ष द्वारा किया जा रहा बहस आज समाप्त हो रहा है । जिला सरकारी वकिल कार्यालय काठमांडू के सहन्यायधिवक्ता अच्यूतमणी न्यौपाने के नेतृत्व में पकड़े गए अभियुक्तयों के विरुद्ध सात सरकारी वकिल बहस में शामिल हैं । सभी अभियुक्तयोंके विरुद्ध सरकारी वकिल पक्ष का बहस रविवार से जिला अदालत काठमांडू में जारी है । बहस में महेश खत्री, जनक घिमिरे, दिनेश भट्टराई, शुरबहादुर परियार, निर्मला मरासिनि और प्रकाश घिमिरे सहभागी हैं ।
जिला अदालत काठमांडू के अनुसार सरकारी वकिल पक्ष के बहस समाप्त होने के साथ ही प्रतिवादी के पक्ष से बहस शुरु होगी । बहस अदालत के न्यायाधिश प्रेमप्रसाद न्यौपाने के इजलास में चल रहा है । आगमी ३१ जेठ तक बहस को समाप्त कर अदालत अभियुक्तयों को पूर्पक्ष के लिए जेल भेजेगी या जमानत पर रिहा करेगी, यह निर्णय लेगी ।
प्रतिवादी किसी हालत में जमानत पर हिरासत से मुक्त होने के पक्ष में हैं । उन्होंने बहस के लिए ‘हाइप्रोफाइल’ अधिवक्ता नियुक्त किया है । पूर्वगृहमन्त्री बालकृष्ण खाण ने बहस के लिए पूर्वमहान्यायधिवक्ता खम्मबहादुर खाती, नेपाल बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेरबहादुर केसी और गोपालकृष्ण घिमिरे सहित १८ अधिवक्ताओं की टोली नियुक्त किया है ।

