प्रधानमन्त्री प्रचण्ड तथा विप्लव के बीच हुई मुलाकात
काठमांडू, ७ असार
प्रधानमन्त्री तथा नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड तथा नेकपा महासचिव नेत्रविक्रम चन्द विप्लव के बीच मुलाकात हुई है । प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में हुई वार्ता में समाजवादी मोर्चा को कैसे प्रभावकारी बनाने के विषय पर चर्चा की गई है । सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच माओवादी आन्दोलन की उपलब्धि की रक्षा तथा पार्टी एकता के बारे में भी गम्भीर चर्चा है ।
विप्लव सहित माओवादी केन्द्र जसपा और एकीकृत समाजवादी मिलकर समाजवादी मोर्चा गठन होने के बाद नेपाल की राजनीति में बदलाव आ रही है ।


