रास्वपा की पहली वार्षिकोत्सव आज
काठमांडू, ७ असार
आज राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) अपनी पहली वार्षिकोत्सव मना रही है । इस अवसर पर रास्वपा ने बालाजु स्थित केन्द्रीय कार्यालय में चायपान कार्यक्रम का आयोजना किया है ।
पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आदि राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को आमन्त्रण किया गया है । उक्त चायपान कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमन्त्री, मन्त्री, संवैधानिक निकाय के प्रमुख, कूटनीतिक नियोग के प्रतिनिधि के साथ ही लोगों की भी उपस्थित रहेगी ।
चायपान का यह कार्यक्रम रास्वपा के बालाजु स्थित नया पार्टी कार्यालय में दोपहर १ बजे से शुरु होगा ।


