(जसपा) नेपाल के विधान अधिवेशन में उठाए गए प्रश्नों का जबाव देंगे अध्यक्ष यादव
काठमांडू, १२ असार
जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के विधान अधिवेशन आज समाप्त होने जा रही है । रविवार से शुरु हुई विधान अधिवेशन पूर्ववतः तालिका अनुसार आज समाप्त हो रही है । आज की बैठक में मस्यौदा विधान पर समूहगत चर्चा में उठे गए प्रश्नों का अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के साथ ही अन्य शीर्ष नेताओं द्वारा जबाव देने कार्यक्रम है ।
रविवार को अध्यक्ष यादव द्वारा प्रस्तुत किए गए मस्यौदा बिद्यान पर कल (सोमवार) को १० समुहों से चर्चा होने के बाद समूहगत चर्चा होकर धारणा रखने का क्रम शुरु हो चुका था ।उक्त १० समुह से समुहगत धारणा रखने के बाद अधिवेशन के अन्तिम दिन अध्यक्ष यादव जवाव देकर संसोधन सहित विधान पारित करने की कार्यसूची है । ये जानकारी प्रवक्ता मनिष सुमन ने जानकारी दी है ।
उनके अनुसार प्रस्तावित विधान में ७० वर्ष से ज्यादा के लोग किसी पद पर नहीं रहेंगे । जिला, प्रदेश और केन्द्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारी में दो बार से ज्यादा एक पद में बैठने पर प्रतिबन्ध लगाया जाने का प्रस्ताव है, एकल नेतृत्व में वापस लौटने का प्रस्ताव है, प्रदेश और केन्द्रीय समिति सदस्य होने के लिए कम से कम पाँच वर्ष पार्टी सदस्यता में रहना होगा । उक्त मस्यौदा विधान में चर्चा के लिए ४ सौ २० केन्द्रीय सदस्य सहित करीब ८ सौ प्रतिनिधियों ने सहभागिता जताई है ।

