Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में भारतीय पर्यटकों को झेलनी पड रही है मुश्किल

 

काठमान्डू

नेपाल ने भारतीय मुद्रा के 100 के ऊपर के सारे नोट को प्रतिबंधित कर दिया है. भारतीय प्रावधान के अनुसार आप नेपाल में 25000 लेकर जा सकते हैं. नेपाल ने अपने मनी एक्सचेंज पर यह बोर्ड लगवा दिया है कि भारतीय 200, 500 और 2000 के नोट नेपाल में प्रतिबंधित हैं. अधिक मुद्रा लेकर जाने वाले भारतीय लोगों के ऊपर नेपाल के तरफ से कार्यवाही भी की जा रही है जिसके वजह से भारतीय सैलानी नेपाल में काफी दिक्कत का सामना कर रहे हैं. भारत और नेपाल के बीच व्यवसायिक संबंध कुछ इस प्रकार है कि 25% व्यवसाय नेपाल में भारतीय मुद्रा से ही होता है. नेपाल में हुए इस एकाएक बदलाव के वजह से नेपाल के बाजार और व्यापारी भी काफी परेशान हैं.

यह भी पढें   गांँधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात।

नहीं मिल रहा है 100 के जगह 160 नेपाली रुपए.

इतना ही नहीं नेपाल में भारतीय मुद्रा को लेकर दोबारा मूल्यांकन का जोर दिया जा रहा है. जहां 100 भारतीय रुपए के बदले 160 नेपाली रुपए मिलते थे वहीं अब महज 150 नेपाली रुपए दिए जा रहे हैं. आपको बताते चलें कि 1957 में भारत और नेपाल के बीच में आरबीआई और नेपाल राष्ट्र बैंक के साथ समझौता हुआ था जिसमें यह तय किया गया था की 100 भारतीय रुपए के बदलें 160 नेपाली रुपए मिलेंगे. इन सारी संस्थाओं के वजह से भारतीय सेना ने नेपाल में काफी परेशान है, और नए सैलानी जो नेपाल जाने की तैयारी कर रहे हैं वह भी इन सारी खबरों की वजह से काफी असमंजस में पड़े हुए हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com