Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में हिन्दू नेता के घर पर चला बुलडोजर देश में लोकतंत्र हुआ कमजोर : इमरान खान

 

इस्लामाबाद, एएनआइ।

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(PTI) के पूर्व सासंद लाल चंद्र माल्ही पर कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया है। हिंदू नागरिक लाल चंद्र माल्ही के उमरकोट स्थित घर पर बुलडोजर चलाया गया है।

माल्ही ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए इस घटना की जानकारी दी। वीडियो में देखा जा सकता है पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके घर को बुलडोजर के जरिए गिराया जा रहा है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि

इमरान खान ने घटना की कड़ी निंदा की

गौरतलब है कि इस वीडियो को इमरान खान ने रिट्वीट करते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,”मैं पीपीपी सरकार द्वारा उमरकोट में लाल माल्ही के पैतृक घर को ध्वस्त करने की कड़ी निंदा करता हूं। लाल माल्ही तहरीक-ए-इंसाफ की अल्पसंख्यक शाखा के अध्यक्ष हैं।”

उन्होंने आगे लिखा,”तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर करने के लिए राज्य द्वारा अपनाई गई रणनीति ने न केवल हमारे लोकतंत्र को कमजोर किया है, बल्कि इससे राज्य और नागरिकों के बीच नागरिक समझौते को भी गंभीर (अपूरणीय) क्षति हो रही है।

यह भी पढें   प्रमुख प्रतिपक्षी दलों की बैठक शुरु

इमरान खान ने लिखा,सत्ता (सत्तारूढ़ समूह) को इन उपायों की समीक्षा करनी चाहिए! नागरिकों को ज़ुल्म और फासीवाद के तले कुचलकर और उनके बुनियादी अधिकारों को छीनकर न तो अच्छी सरकार संभव है और न ही विकास की कोई संभावना है!”

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com