Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजसेवी ई.राजदेव साह का श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

 जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। तेली कल्याण समाज नेपाल के पूर्व केंद्रीय महासचिव स्व.ई. राज देव साह के द्वादशा के अवसर पर जनकपुरधाम के अन्नपूर्णा होटल में बुधवार को नेपाल तेली कल्याण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि तेली कल्याण समाज नेपाल के निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र साह थे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व.राजदेव साह सरकारी सेवा में रहते हुए भी तेली समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वे काठमांडू में तेलीसमाज द्वारा स्थापित धर्मशाला में इनका काफी योगदान रहा है। तेली बचत तथा ऋणसहकारी संस्था केभी शेयर धनी थे। वे तेली सेवा सदन के पूर्व अध्यक्ष तथा तेली चेरिटेबल ट्रस्ट नेपाल के सलाहकार भी रह चुके थे।वे जीवन भर तेली समाज में शिक्षा का विकास तथा राजनीति के चेतना केलिए संघर्ष किए। श्रद्धांजलि सभा में संविधान सभा सदस्य चंदन साह,कृषि वैज्ञानिक राम वदल साह, अधिवक्ता कमला कांत साह,राम बहादुर साह धर्मशाला के अध्यक्ष राम किशोर साह,कार्यक्रम में तेली कल्याण समाज नेपाल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष उम्देश्वर प्रसाद साह, उपाध्यक्ष नीलम साह, महासचिव सत्य नारायण साह, कोषाध्यक्ष सोने लाल साह, केन्द्रीय सदस्य शोभा साह, सलाहकार जगदीश साह, गणेश साह, बजरंगी साह,हजारी साह,हरि नारायण साह ,राम बाबू साह, ललित कुमार साह ,प्रो.सुरेश साह,श्याम साह सहित नेपाल के बिभिन्न जिलों से तेली समाज के लोग पहुंचे थे। ई.राजदेव साह का निधन आषाढ़ 23गते को जनकपुरधाम में उनके निवास पर हृदयाघात से हो गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *