Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व मानव तस्करी रोकथाम दिवस पर निकली जागरूकता रैली, नारों से गूंजा बॉर्डर क्षेत्र

 

कपिलवस्तु (लुम्बिनी प्रदेश), अजय प्रताप गुप्त ।
अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर कपिलवस्तु के कृष्णनगर बॉर्डर पर सक्रिय मानव सेवा संस्थान (सेवा), बढनी शाखा द्वारा जनचेतना बढ़ाने के उद्देश्य से विशाल जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में लगाये गये जोरदार नारों से इंडो-नेपाल क्षेत्र गूंज उठा।
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर भारतीय क्षेत्र में ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने हेतु सक्रिय मानव सेवा संस्थान (सेवा), बढनी (सिद्धार्थनगर) द्वारा एसएसबी एवं पुलिस के समन्वय से वृहद जनचेतना रैली कृष्णनगर-बढनी मेन बॉर्डर से निकाली गई। नगर प्रमुख सुनील अग्रहरी द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में बैनर तथा प्लेकार्ड हाथों में लेकर “सेवा” के वालंटियर्स, छात्रों,अन्य संस्थाओं के वालंटियर्स आदि ने नारे लगाते हुए बॉर्डर रोड समेत नगर की विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।।रैली में “पंचायत को आगे आना है- मानव तस्करी पर रोक लगाना है।” “गांव की जनता करे पुकार-बंद करो मानव व्यापार”, ‘सुन लो भाई,सुन लो बहना, धोखे,लालच में कभी न पड़ना” आदि नारे लगाए गए, जागरूकता संबंधी जोरदार नारों से सीमा क्षेत्र के लोग काफी आकृष्ट हुए।
बढनी मुख्य नाके से निकले उक्त रैली में नेपाल प्रहरी, एपीएफ, नगर पालिका, उद्योग वाणिज्य संघ, ट्रेवल एजेंसी, संचारकर्मी, ट्रैवेल एजेंट, पीआरसी नेपाल, साना हाथहरु, आफन्त नेपाल, आशीष सामाजिक सेवा के लोगों समेत बढनी के नपं कर्मी, पत्रकार गण, सभासद- पूर्व सभासदों शिक्षकों, व्यापार मंडल, पुलिस, कस्टम, एसएसबी, आरपीएफ, जीएवी के छात्र-छात्राओं, सीमाई गांव के समाजसेवियों ने सहभगिता की। रैली पुनः बॉर्डर पर पहुँचकर नुक्कड़ सभा में परिवर्तित हो गयी, जिसे चेयरमैन तथा चौकी इंचार्ज ने संबोधित किया।कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर प्रिन्सिपल विजय कुमार वर्मा, शम्भू गुप्ता,सभासद सतीश चंद्र शर्मा,राजकुमार अग्रहरी, संजय जायसवाल,गोमा बीसी,प्रीति मल्ल, शिवशंकर यादव, प्रतिभा गुप्ता,कल्पना थापा,रत्ना खनाल, कल्पना क्षेत्री, भिमा परियार, सन्दीप, विमला देवी समेत विभिन्न संस्था के लोग सहभागी हुए।कपिलवस्तु के मर्यादपुर-खुनुवा, चाकरचौड़ा-ककरहवा बॉर्डर पर भी रैली निकाली गई।

यह भी पढें   श्रम संस्कृति पार्टी के अध्यक्ष हर्क राई (साम्पाड़)को हिन्दू सम्राट सेना ने जानकी मंदिर में प्रवेश पर लगायी रोक
कृष्णनगर-बढनी बॉर्डर से रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते नगर प्रमुख, रैली में शामिल सुरक्षा निकाय के जवान एवम समाजसेवी जन

फ़ोटो :
कृष्णनगर-बढनी बॉर्डर से रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते नगर प्रमुख, रैली में शामिल सुरक्षा निकाय के जवान एवम समाजसेवी जन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *