Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास द्वारा भारत का ७७ वाँ स्वतन्त्रता दिवस भव्य रूप से मनाया गया

 

काठमाडौं, नेपाल, २०८० श्रावण ३० ।काठमाडौं स्थित भारतीय राजदूतावास में २०८० श्रावण ३० गते भारत का ७७ वाँ स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। यह उत्सव भारत के स्वतन्त्रता के ७५ वर्ष के ऐतिहासिक क्षण को स्मरण करने के लिए भारत सरकार द्वारा सन् २०२१ मार्च में शुभारम्भ किए गए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के ही एक हिस्सा के रुप में है।

नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव ने भारत के राष्ट्रीय झण्डा का झण्डोत्तोलन द्वारा समारोह का शुभारम्भ किया गया। राजदूत श्रीवास्तव ने नेपाल में स्थित भारतीय डायस्पोरा के सदस्य को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामना भी दी।

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

तत्पश्चात कार्यक्रम में भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम में किए गए सम्बोधन मार्फत प्रस्तुत किया गया। माननीय राष्ट्रपति ने अपने सन्देश में भारत के स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया और देश के विभिन्न क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों की चर्चा की। माननीय राष्ट्रपति ने भारत की गाथा के प्रति भारतीय डायस्पोराम में अपना विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मञ्च में भारत द्वारा निर्वाह किए गए नेतृत्वदायी भूमिका विशेष कर जी–२० की अध्यक्षता के विषय का उल्लेख किया।
दूतावास ने भारतीय सशस्त्र बल के मृतक गोर्खा सैनिक के श्रीमती और निकटतम नातेदार को नेरु. ५.३३ करोड़ रकम वितरण कर सम्मान किया।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक शुरु

कार्यक्रम में दूतावास के स्वामी विवेकानन्द साँस्कृतिक केन्द्र और केन्द्रीय विद्यालय काठमाडौं के विद्यार्थियो ने देशभक्ति गीत के साथ अन्य प्रस्तुति प्रस्तुत की।

आज के कार्यक्रम को दूतावास द्वारा फेसबुक तथा युट्युब पेजमार्फत प्रत्यक्ष प्रसारण किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com