बाणिज्य महादूतावास वीरगंज ने धूमधाम से मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज ने मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आजादी के 75बर्ष के उपलक्ष्य मेंअमृत महोत्सव काल भी है। भारतीय बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संदेश को पढ़ा। इस कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत से नेपालियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। आजादी के 77साल में भारत शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान टेक्नोलॉजी, खाद्य मामले में आत्म निर्भर हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में नेपाल तथा भारत के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मधेश प्रदेश के गृह तथा संचार मंत्री मो.शमीम,अर्थ मंत्री संजय कुमार यादव, सामाजिक विकास मंत्री वीरेन्द्र कुमार सिंह,श्रम तथा यातायात मंत्री चंदन सिंह, मुख्यमंत्री कार्यालय के मंत्री सुरीता साह, सांसद अजय चौरसिया, वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेश मान सिंह, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह , जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव के अलावा कई सांसद, विधायक, वीरगंज उद्योग बाणिज्य संघ के पदाधिकारी, नेपाल -भारत के पदाधिकारी, दूतावास के पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में 15स्कूलो के छात्र -छात्राओं ने भारत के स्वाधीनता से जुड़ेनृत्य तथा संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।


