Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनमोल केसी ने ‘रावायण’के निर्माता को वापस किए १० लाख रुपए

 

काठमांडू, १५ असोज –अभिनेता अनमोल केसी ने फिल्म ‘रावायण’के निर्माता को १० लाख रुपए प्रहरी द्वारा वापस किया है । आर्थिक लेनदेन विवाद के मुद्दा में गिरफ्तार अभिनेता अनमोल केसी को रविवार को रिहा कर दिया गया । केसी ने सोमवार जिला प्रहरी परिसर, काठमांडू ंमें निर्मात्री सुप्रिया अर्थात् चन्द्रकला कटुवाल के नाम से चेक काटकर दे दिया । फिल्म ‘रावायण’ के विवाद में निर्मात्री कटुवाल ने अनमोल के विरुद्ध शिकायत दर्ज की थी कि केसी ने १० लाख रुपए पेशी रकम लेने के बाद भी फिल्म में काम करने के लिए नहीं माना । उनका कहना था कि ये आर्थिक विश्वासघात किया गया है ।
प्रहरी ने केसी को शुक्रवार की रात भक्तपुर के साँगा से गिरफ्तार किया था । रविवार को केसी को काठमांडू जिला अदालत ने हिरासत में रखकर तीन दिन और अनुसंधान की बात कही थी लेकिन अनुसन्धान के लिए हिरासत में रखने की अवस्था नहीं दिखने के कारण उन्हें रिहा कर दिया गया ।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com