Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमास के बमबारी में दस नेपाली की मृत्यु से पूरा नेपाल शोकमय हो गया

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। फिलिस्तीनी आतंकवादी हमास के इजरायल पर राकेट लांचर से हमला किए जाने पर 500से अधिक इजरायली मारे गये हैं वहीं सैकड़ों घायल हुए हैं। इस बम बारी में दस नेपाली को जान गंवाना पड़ा है तथा 4घायल भी हुए हैं। कल से ही पूरा नेपाल शोकमय ही गया है। चारो ओर मायूसी छाई हुई है ।

इजरायल स्थित नेपाली राजदूत कान्ता रिजाल के अनुसार मरने वालों में नारायण न्यौपाने,घोड़ा घोड़ी 4कैलाली, गणेश कुमार नेपाली,जय पृथ्वी 6बझांग,आशिष चौधरी बाउनिया 3कैलाली,दिपेश राज बिष्ट लेकाम5दार्जुला, आनंद साह सपही6धनुषा,राजेश कुमार स्वर्णकार,मधुबन,1सुनसरी,राजन फुलाया,पांच नली डोटी, पद्म थापा,लामिखाल,डोटी,प्रवेश भंडारी,शारदा 3सल्यान, लोकेन्द्र सिंह धामी,मालिकार्जुन4दार्जुला है।इसी घायलों में बिना सेजुआल शारदा 2सल्यान, वीरेन्द्र चौधरी ज्भजनी त्रिशक्ति 4कैलाली है। हिमाचल कट्टेलगोरखा 8गोरगा तथा वीरेन्द्र चौधरी भजनी त्रिशक्ति 4कैलाली को अस्पताल से डाक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया है। विपिन जोशी भईमदत्त 2सल्यान संपर्क विहीन है। सभी कृषि के छात्र थे। टीकापुर से प्रशिक्षण के लिए इजरायल गये थे।17छात्र जिस होटल में ठहरे थे।वह होटल भी बमबारी की चपेट में पड़ गया था।

यह भी पढें   नेपाल में ‘जेन–जी आंदोलन’ का एक सालः सवाल अब भी अनसुलझे ! : विनोदकुमार विमल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com