शैलपुत्री माँ बैल सवारी, करें तुम्हारी जय जयकारी।
शैलपुत्री माँ बैल सवारी,
करें तुम्हारी जय जयकारी।
शिव शंकर की प्रिया भवानी,
तेरी महिमा करें बखानी ।।
पार्वती तू उमा कहावे।
तुम्हे जो पूजे सब सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि कल्याण करो तू।
धर्म सुमति धनवान करो तू।
सदा सुनो अरदास भवानी।
तेरी महिमा करें बखानी।
जीवन मे शुभ आस जगा दो।
सारे संकट दुख मिटा दो।
घी का सुंदर दीप जला के।
प्रेम समर्पण भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र को गाएं।
प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय जय जय गिरिराज किशोरी।
जगदम्बे मुख चंद्र चकोरी ।।
मनोकामना पूरण कर दो,
भक्त के घर सुख संपत्ति भर दो।
राधाकान्त को आस तुम्हारी,
पूरन कर दो काज हमारी।।
तेरे द्वारे शीश नवाएं ,
सबकी दुखड़ा तुम्हे सुनाएं।
कर दो सबके पूर्ण मनोरथ,
बार बार हम तुम्हें बुलाएं।।
सबकी नैया पार करो माँ,
उत्तम आयु घर बार करो माँ।
सुख सौभाग्य जगा दो माता,
सबका कष्ट भगा दो माता।।
राधाकान्त तेरा गुण गावे,
सबके खातिर भोग लगावे।
पूजन व्रत स्वीकार करो माँ,
किसी को कुछ ना कमी सतावे।।
माता अपराजिता शैलपुत्री आपको और सबको उत्तम आयु आरोग्यता सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान नौकरी आजीविका के साथ अपराजित जीवन दें।
*✒✒ ✍???? ✍????*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

*????शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष कार्यालय????*
*राजिस्टार कालोनी*
*पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना से पश्चिम*
*बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
????????????????????
*पदेन:-*
*हिंदी – संस्कृत सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया, बेतिया बिहार*
*विशेष संपर्क:-*????
*9934428775*
*9431093636*


